नवाज शरीफ को अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश

(एम जुल्करनैन) लाहौर, दो फरवरी (भाषा) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने शनिवार को नवाज शरीफ को जेल से अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया। कुछ दिन पहले विशेष मेडिकल बोर्ड इस नतीजे पर पहुंचा था कि पूर्व प्रधानमंत्री को हृदय संबंधित जटिलताएं हो रही हैं। शरीफ (69) अल-अजीजिया स्टील मील्स भ्रष्टाचार मामले में लाहौर की कोट लखपत जेल में सात साल जेल की सजा काट रहे हैं। शरीफ के स्वास्थ्य की निगरानी के लिये गठित विशेष मेडिकल बोर्ड की सिफारिश के बाद यह आदेश सामने आया है। बोर्ड ने सिफारिश की थी कि शरीफ को अस्पताल में भर्ती

from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2G4PN2L
Previous Post
Next Post
Related Posts