देश के अल्यूमीनियम उत्पादन को तिगुना करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं: तोमर

भुवनेश्वर, दो फरवरी (भाषा) केंद्रीय खनन मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बढ़ती मांग की पूर्ति के लिए 2030 तक अल्यूमीनियम के उत्पादन को एक करोड़ टन से अधिक करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने अल्यूमीनियम पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईएनसीएएल) 2019 के एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “भारत अभी 34 लाख टन अल्यूमीनियम का उत्पादन करता है। इसे 2030 तक तिगुना बढ़ाकर एक करोड़ टन करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।” तोमर ने कहा कि रक्षा, विमानन और रेलवे सहित विभिन्न क्षेत्रों में इस धातु की मांग बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RvQ1RS
Previous Post
Next Post
Related Posts