सैटिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क लिमिटेड का तिमाही मुनाफा 51 प्रतिशत बढ़ा, 71 करोड़ रुपये

नई दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) माइक्रोफाइनेंस कंपनी सैटिन क्रेडिट केयर लिमिटेड ने कहा है कि उसने गत दिसंबर में समाप्त वित्त वर्ष 2018-19 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 51 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 71 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। वर्ष 2017-18 की इसी अवधि में उसका कर पश्चात लाभ 47 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2018-19 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कर पूर्व लाभ 117 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सालाना आधार पर 58 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कर पूर्व लाभ 74 करोड़ रुपये था।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Bj7hEA
Previous Post
Next Post
Related Posts