इंडिगो ने पायलटों की कमी के चलते 30 और उड़ानें रद्द की

मुंबई, 12 फरवरी (भाषा) पायलटों की कमी से जूझ रही इंडिगो ने मंगलवार को 30 और उड़ानें रद्द कर दीं। सूत्र ने बताया कि इस वजह से यात्रियों को अंत समय में कथित तौर पर भारी किराया चुकाकर उड़ानों के लिए टिकटें खरीदनी पड़ीं। सोमवार को भी कंपनी ने 32 उड़ानें रद्द की थीं। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से अभी तक इस संबंध में जांच करने का कोई संकेत दिखाई नहीं दिया है। जबकि इंडिगो पिछले शनिवार से लगातार बड़ी संख्या में अपनी उड़ानें रद्द कर रही है। सूत्र ने जानकारी दी कि इंडिगो ने पायलटों की कमी के

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2I7uZtb
Previous Post
Next Post
Related Posts