एनएफएल का लाभ तीसरी तिमाही में दोगुना होकर 104 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की उवर्रक कंपनी एनएफएल का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में दोगुना होकर 103.92 करोड़ रुपये रहा। इसकी अहम वजह गैर-यूरिया उत्पादों की बिक्री में विशेष तौर पर वृद्धि होना है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 52.50 करोड़ रुपये था। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि समीक्षावधि में उसकी कुल आय 3,797.91 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2,872.93 करोड़ रुपये थी। चालू वित्त वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में कंपनी का कुल लाभ

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UwVsSo
Previous Post
Next Post
Related Posts