‘अगले वित्त वर्ष में 10 लोक उपक्रमों के आईपीओ की तैयारी, 90,000 करोड़ रुपये के विनिवेश का लक्ष्य’

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) सरकार की अगले वित्त वर्ष में 10 केंद्रीय लोक उपक्रमों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की योजना है। इसमें टिहरी बांध निगम इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल), रेलटेल और टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) जैसी कंपनियां शामिल हैं। इसी के साथ सरकार ने 2019-20 में 90,000 करोड़ रुपये के विनिवेश का लक्ष्य रखा है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव अतनु चक्रवर्ती ने कहा मंत्रालय की योजना केंद्रीय लोक उपक्रमों के रणनीतिक विनिवेश पर आगे बढ़ने और सरकारी कंपनियों के मुख्य काम से इतर परिसंपत्तियों के

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2GgHRLa
Previous Post
Next Post
Related Posts