पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में आठ लोग मारे गये

(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, एक जनवरी (भाषा) पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक अर्द्धसैनिक प्रशिक्षण शिविर पर आतंकवादियों के हमले में मंगलवार को चार सैनिकों की मौत हो गई और चार आतंकवादी भी मारे गये। सेना ने बताया कि चार आतंकवादियों ने प्रांत के लोरलई क्षेत्र में फ्रंटियर कोर के प्रशिक्षण केन्द्र में घुसने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि लक्ष्य को निशाना नहीं बना पाने के कारण आतंकवादियों ने गोलीबारी की और जांच चौकी के निकट परिसर में घुस गये। सेना ने बताया,‘‘अभियान के दौरान एक आत्मघाती हमलावर समेत चार आतंकवादी मारे गये।’’ उन्होंने बताया कि हमले में चार सुरक्षाकर्मी

from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2F0J1d2
Previous Post
Next Post
Related Posts