पाकिस्तान के लिए ‘अति उन्नत’ युद्धपोत बना रहा चीन : रिपोर्ट

(के जे एम वर्मा) बीजिंग, दो जनवरी (भाषा) चीन अपने ‘‘सदाबहार’’ मित्र पाकिस्तान के लिए एक ‘‘अति उन्नत’’ युद्धपोत बना रहा है। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर में ‘‘शक्ति संतुलन’’ सुनिश्चित करने के लिए दोनों देशों के बीच एक बड़ा द्विपक्षीय हथियार समझौता हुआ था और पाकिस्तान ने इस तरह के चार अत्याधुनिक युद्धपोत चीन से खरीदने की घोषणा की थी। मौजूदा पोत इन्हीं में से एक है। चीन के अखबार 'चाइना डेली' ने चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (सीएसएससी)को यह कहते हुए उद्धृत किया है कि यह युद्धपोत आधुनिक खोजी एवं हथियार प्रणाली से लैस होगा।

from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2F171NZ
Previous Post
Next Post
Related Posts