सज्जाद हुसैन इस्लामाबाद, एक जनवरी (भाषा) जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अल-अज़ीज़िया स्टील मिल मामले में अपनी दोषसिद्धी के खिलाफ अपील दायर की है। एक हफ्ते पहले 24 दिसंबर को जवाबदेही अदालत द्वितीय के न्यायाधीश अरशद मलिक ने 69 वर्षीय शरीफ को भ्रष्टाचार के इस मामले में सात साल की कैद की सजा सुनाई थी तथा आर्थिक जुर्माना लगाया था। इसी के साथ पनामा पेपर घोटाले में शरीफ परिवार के खिलाफ चल रहे तीन मामले अंजाम तक पहुंच गए। पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रहे शरीफ लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद हैं। उन्होंने
from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2F171xt