नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (भाषा) इटली की सुपरबाइक निर्माता डुकाटी ने 'डुकाटी अप्रूव्ड कार्यक्रम' के माध्यम से भारत में पुरानी मोटरसाइकिलों के बाजार (प्री-ओन्ड बाजार) में कदम रखा। कंपनी ने शुक्रवार को यह बात कही। कंपनी ने बयान में कहा कि इस कार्यक्रम के तहत, पांच साल से कम पुरानी मोटरसाइकिलों की बिक्री की जायेगी। यह वाहन 50,000 किलोमीटर से कम चले होंगे। वाहनों की बिक्री 35 तकनीकी परीक्षणों के बाद की जायेगी। डुकाटी इंडिया के प्रबंध निदेशक सर्गी केनोवास ने कहा, "भारत में पुराने वाहनों के बाजार में हमारा प्रवेश महंगी और आलीशान मोटरसाइकिलों का शौक रखने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UJU4wv