हाजिर मांग घटने से सोना वायदा भाव गिरा

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं का रुख अच्छा रहने के बावजूद हाजिर बाजार में शुक्रवार को सोना वायदा भाव 77 रुपये घटकर 31,234 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एमसीएक्स पर फरवरी डिलिवरी सौदों के लिए सोना वायदा भाव 77 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत घटकर 31,234 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। इसके लिए 12,585 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार 2,555 लॉट के कारोबार में अप्रैल डिलिवरी सौदों में यह भाव 44 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत घटकर 31,435 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना भाव 1,260.60 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रहा।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Gz4egu
Previous Post
Next Post
Related Posts