नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री अनंत गीते ने शुक्रवार को कहा कि भारी उद्योग मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से इलेक्ट्रिक वाहनों के कलपुर्जों पर सीमा शुल्क घटाने का प्रस्ताव किया है। गीते ने यहां नाइब मोटर्स द्वारा विनिर्मित ई-रिक्शा, ई-स्कूटर और ई-साइकिल को पेश किए जाने के मौके पर कहा कि हमने वित्त मंत्रालय से आयात शुल्क घटाने का आग्रह किया है। वित्त मंत्रालय को इस पर फैसला करना है। नासिक की स्टार्टअप नाइब मोटर्स द्वारा विनिर्मित ई-स्कूटर और ई-साइकिल को भारतीय वाहन अनुसंधान संघ (एआरएआई) ने प्रमाणन दिया है। एआरएआई भारी उद्योग मंत्रालय के तहत
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2S9do4U