त्योहारी सीजन के बावजूद नवंबर में सुस्त रही यात्री वाहनों की बिक्री

नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) प्रतिकूल वृहद आर्थिक परिस्थितियों के चलते घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री नवंबर महीने में सुस्त रही। त्योहारी सीजन की खरीद भी बिक्री को गति देने में नाकाम रही। दिग्गज वाहन कंपनियों में कुछ की बिक्री में तेजी तो कुछ में कमी दर्ज की गयी। नवबंर माह में मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और होंडा कार्स की घरेलू बिक्री में वृद्धि दर्ज की गयी जबकि हुंदै, टाटा मोटर्स और टोयोटा की घरेलू बाजार में बिक्री में सुस्ती रही। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की घरेलू बाजार में बिक्री में

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2U81ERF
Previous Post
Next Post
Related Posts