डब्ल्यूसीओ नीति आयोग का 80वीं सत्र तीन दिसंबर से

मुंबई, एक दिसंबर (भाषा) विश्व सीमाशुल्क संगठन (डब्ल्यूसीओ) नीति आयोग का 80वां सत्र तीन दिसंबर से यहां प्रारंभ होगा। यह सत्र तीन दिन तक चलेगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि तीन दिन के इस कार्यक्रम में व्यापार में मदद और अवैध वित्तीय प्रवाह को नियंत्रित किये जाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इस बैठक का आयोजन विश्व सीमाशुल्क संगठन (डब्ल्यूसीओ) कर रहा है। वहीं भारत का केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमाशुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) इसकी मेजबानी कर रहा है। इस बैठक में डब्ल्यूसीओ के शीर्ष अधिकारी

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2AHlE4r
Previous Post
Next Post
Related Posts