नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) दूरसंचार आपरेटर भारती एयरटेल और स्वीडन की दूरसंचार उपकरण कंपनी एरिक्सन ने एक नई प्रौद्योगिकी के जरिये स्मार्टफोन पर लाइव परीक्षण के दौरान 500 मेगाबिट्स प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) की डाउनलोड रफ्तार हासिल करने का दावा किया है। एयरटेल और एरिक्सन ने शुक्रवार को एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘परीक्षण के दौरान इंडोर यानी बंद कमरे में स्मार्टफोन पर 500 एमबीपीएस की डाटा डाउनलोड रफ्तार हासिल की गई। वहीं आउटडोर यानी बंद कमरे से बाहर 400 एमबीपीएस की रफ्तार हासिल की गई। यह परीक्षण दिल्ली एनसीआर में किया गया। दोनों कंपनियों ने संयुक्त रूप् से
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Gz4bBk