नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) पीरामल एंटरप्राइजेज ने निजी नियोजन के आधार पर गैर परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर 2,650 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल की प्रशासनिक समिति की बैठक में निजी नियोजन के आधार पर चार श्रृंखलाओं में 26,250 सुरक्षित गैर परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी करने की अनुमति दे दी। इसमें ग्रीन शू का भी विकल्प है। इन एनसीडी को एनएसई के थोक ऋण बाजार खंड में सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव है। पीरामल एंटरप्राइजेज पीरामल समूह की प्रमुख कंपनी है और इसकी स्वास्थ्य सेवा और
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Reaqi0