मुंबई, चार नवंबर (भाषा) यौन उत्पीड़न के खिलाफ चल रहे मीटू अभियान के देश भर में रफ्तार पकड़ने के बाद विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनियों को शीर्ष स्तर पर अधिकारियों को नियुक्त करते समय उनके बैकग्राउंड (पृष्ठभूमि) के अलावा सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच भी करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर डाले गये पोस्ट संभावित उम्मीदवार के व्यक्तित्व और व्यवहार के बारे में बताते हैं। टीम लीज सर्विसेज की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीति शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया, "आज के समय में नियुक्ति प्रक्रिया में सोशल मीडिया की अहम भूमिका है। सोशल मीडिया पर डाले गये पोस्ट,
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SNxl1Z