काठमांडू, चार नवंबर (भाषा) नेपाल वासियों को रविवार के दिन भारत से रेल संपर्क की एक नयी सौगात मिली। भारत से यात्रियों को लेकर पहुंची पहली सवारी गाड़ी के स्वागत के लिए पूर्वी नेपाल के औद्योगिक शहर बिराटनगर के स्टेशन पर हजारों लोग उपस्थित थे। इस लाइन पर गाड़ियों को चालने का अभी परीक्षण चल रहा है।भारतीय रेल नेटवर्क को नेपाल से जोड़ने वाला यह मार्ग 18.1 किलोमीटर का है। इस रेल-गाड़ी पर पर भारत और नेपाल के ध्वज फहरा रहे थे। यह बिहार में बथनाहा से नेपाल के मोरांग जिले में कटहरी होते हुए कटहरी स्टेशन पर पहुंची।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QeXc0V