नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने कहा है कि स्वच्छ हवा अभियान के तहत दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण पर अंकुश के लिए उठाये गये कदमों के निगरानी के तहत तैनात टीमों ने रविवार को एक ही दिन में उल्लंघनकर्ताओं पर 83 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया। सबसे अधिक शिकायतें अवैध निर्माण और तोड़-फोड़ गतिविधियों से जुड़ी थीं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने प्रदूषण गतिविधियों की निगरानी, उसकी रिपोर्टिंग तथा उस पर त्वरित कार्रवाई के लिए एक से दस नवंबर तक के लिए सघन ‘स्वच्छ हवा अभियान’ चलाया है। ये टीमें दिल्ली तथा फरीदाबाद,
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ALwV56