कैंसर जोखिम के चलते अरबिंदो फार्मा ने उच्च रक्त चाप की दवा अमेरिका से वापस मंगाई

हैदराबाद, चार नवंबर (भाषा) अरबिंदो फार्मा लिमिटेड ने उच्च रक्त चाप के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इरबेसर्टन दवा में गड़बड़ी के चलते अमेरिकी बाजार से वापस मंगाया है। इसकी वजह से कैंसर होने का जोखिम है। अमेरिका के खाद्य एवं दवा प्रशासन (एफडीए) ने इसकी जानकारी दी। दवा में एन-नाइट्रोसोडेथैलामिन (एनडीईए) पदार्थ है, जो कि प्राकृतिक रूप से कुछ खाद्य पदार्थों, पीने के पानी, वायु प्रदूषण और औद्योगिक प्रक्रियाओं में पाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (आईएआरसी) के अनुसार इसे मानव में कैंसर जनित्र के रूप में वर्गीकृत किया गया है। दवा नियामक ने अधिसूचना में कहा

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RC5LDn
Previous Post
Next Post
Related Posts