नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) रिजर्व बैंक ने देश में ऋण लेने वाले सभी व्यक्तियों और इकाइयों का ब्योरा एक जगह उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल सार्वजनिक साख पंजिका (पीसीआर) स्थापित करने का कदम उठाया है। इसमें जानबूझकर कर्ज नहीं लौटाने वालों के नाम और कर्ज चुकाने में अनियमितताओं से संबंधित लंबित कानूनी मामलों की भी जानकारी रखी जाएगी। इस कदम का मकसद वित्तीय बाजार में कर्ज की धांधली रोकना है। पीसीआर में बाजार नियामक सेबी, कारपोरेट कार्य मंत्रालय, माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) तथा दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) जैसी इकाइयों से प्राप्त सूचनाएं भी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PGUcxo