राज्यों को जीएसटी राजस्व के सही आवंटन के लिये सेवा कंपनियों के लेखांकन सॉफ्टवेयर की जांच होगी

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) महानिदेशक लेखापरीक्षा कार्यालय ने बैंकों और दूरसंचार कंपनियों जैसे बड़े सेवा प्रदाताओं को लेखांकन (अकाउंटिंग) के लिये उपयोग होने वाले सॉफ्टवेयर की जांच करने के लिये कहा है, ताकि राज्यों को जीएसटी राजस्व के आवंटन के हिसाब-किताब में त्रुटि दूर की जा सके। अधिकारी ने कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व में गिरावट के कारणों का पता लगाने के लिये केंद्रीय और राज्य कर अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक हुई थी। बैठक में कुछ राज्यों ने सेवाओं की अंतर-राजीय आपूर्ति के मामले में राजस्व के आवंटन से जुड़े मुद्दे उठाए थे।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OpiTJO
Previous Post
Next Post
Related Posts