नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने रविवार को कहा कि डेंगू के इलाज के लिए आयुर्वेदिक दवाओं का ‘‘क्लिनिकल ट्रायल’’ प्रगति पर है और इसे इस्तेमाल के लिए यथाशीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा। आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कोटेचा ने बताया कि यह दवा अगले कुछ वर्षों में बहुस्तरीय परीक्षणों के बाद तैयार होने की उम्मीद है। नाइक ने यहां ‘आयुर्वेद में उद्यमिता एवं कारोबार विकास’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन से इतर कहा, ‘‘डेंगू के इलाज के लिए आयुर्वेदिक दवा पर परीक्षण चल रहा है और हम इसे यथाशीघ्र लेकर आएंगे।’’ आयुष मंत्रालय ने चरक संहिता और
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2yPGMFH