हरारे, चार नवंबर (भाषा) उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने जिम्बाब्वे की कंपनियों से तीव्र आर्थिक वृद्धि कर रही भारतीय अर्थव्यवस्था में अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि देश में व्यापार माहौल बेहतर है। भारत-जिम्बाब्वे व्यापार मंच को शनिवार को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच 17वीं सदी से ही काफी नजदीकी रिश्ते रहे हैं और तब से आपस में धातु, खनिज एवं कपड़ों का व्यापार करते आ रहे थे। हालांकि वर्तमान आर्थिक संबंध उस स्तर को प्रतिबिंबित नहीं करते, जितनी क्षमता है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 23
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2qqoBlc