नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) भारत में पहली बार किसी अतंर्देशीय जलमार्ग के जरिए माल से भरे कंटेनर की ढुलाई करने वाले पोत का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को वाराणसी में स्वागत करेंगे। वाराणसी मोदी का लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। मोदी इस अवसर पर वाराणसी में बने नवनिर्मित मल्टी मोडल टर्मिनल को देश को समर्पित करेंगे जहां परिवहन के विभिन्न प्रकार के साधनों से माल को लाने ले जाने की सुविधा होगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं नौवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। मालवाहक जहाज एमवी आरएन टैगोर 16 कंटेनरों की
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RxQ2Fi