मुंबई, चार नवंबर (भाषा) ब्रिटेन का प्रमुख बैंक एचएसबीसी ने निर्यात से जुड़ा भुगतान ब्लाकचैन प्रौद्योगिकी का उपयोग कर किया है। यह निर्यात रिलायंस इंडसट्रीज ने एक अमेरिकी इकाई से किया था। इस प्रौद्योगिकी के जरिये व्यापार भुगतान में दस्तावेज प्रसंस्करण में लगने वाले समय में काफी कमी आयी है। भारत में यह पहला मौका है जब व्यापार वित्तीय लेन-देन ब्लाकचैन प्रौद्योगिकी के माध्यम से हुआ है। एचएसबीसी इंडिया और रिलायंस ने एक संयुक्त बयान में कहा कि ब्लाकचेन युक्त साख पत्र सौदे से रिलायंस तथा अमेरिका की ट्राइकॉन एनर्जी के बीच व्यापार सुगम हुआ।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2JDeRNg