नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजय भूषण पांडे ने कहा है कि आधार पर उच्चतम न्यायालय का हालिया फैसला देश में निजी सूचनाओं की सुरक्षा के और अधिक मजबूत उपायों को सुनिश्चित करेगा। ये उपाय डिजिटलीकरण की गति को अधिक तेजी देंगे। उन्होंने कहा कि आधार जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई ने शीर्ष न्यायालय के निर्देश का पालन करते हुये छह महीने से पुराने आधार पर आधारित सत्यापन लॉग को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सितंबर में, न्यायालय ने कानूनी प्रावधान नहीं होने के चलते
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2DnAjFZ