नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) भारतीय चिकित्सा परिषद के नवगठित निदेशक मंडल ने डीएनबी (डेप्लोमेट आफ नेशनल बोर्ड) डिग्रीधारक चिकित्सकों के एम्स, राज्य सरकार के मेडिकल कॉलेज और स्नाकतोत्तर शिक्षण संस्थानों (पीजीआई) में पढ़ाने के नियमों को आसान बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नीति आयोग के सदस्य वी. के. पॉल ने रविवार को यह जानकारी दी। डीएनबी डाक्टर ऐसे निजी अस्पतालों में प्रशिक्षित होते हैं जिसके अपने खुद के मेडिकल कॉलेज नहीं हैं। यह स्नाकोत्तर डिग्री के समतुल्य होती है जिसे राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड प्रदान करता है। पॉल चिकित्सा परिषद के नवगठित निदेशक मंडल के चेयरपर्सन भी हैं।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2F0u1xq