नयी दिल्ली, चार नवम्बर (भाषा) देश में करीब 75 लाख नये कर-दाता इस वित्त वर्ष में अब तक आयकर दाताओं की सूची में जुड़े हैं। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के निर्देश के मुताबिक, आयकर अधिकारियों का लक्ष्य 2018-19 वित्त वर्ष के अंत तक सवा करोड़ नये आयकर दाताओं को जोड़ना है। वित्त वर्ष अगले वर्ष मार्च तक होगा। सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीतियां बनाता है। अधिकारी ने बताया, ‘‘इस वित्तवर्ष में अभी तक करीब 75 लाख नये आयकर दाताओं को आयकर सूची में शामिल किया गया है। कर वंचना पर लगाम कसने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QhDdi5