मुंबई, चार नवंबर (भाषा) पवन हंस लिमिटेड के कर्मचारियों के संगठन ने कंपनी की विनिवेश प्रक्रिया में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुये नागर विमानन मंत्रालय से बोली के नियमों/ पात्रता की शर्तों को फिर से तय करने का आग्रह किया है। पवन हंस संयुक्त कर्मचारी फोरम (पीएचजेईएफ) ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु को लिखे पत्र में सरकार से विनिवेश प्रक्रिया में कंपनी और कर्मचारियों के हितों के साथ समझौता नहीं करने का आग्रह किया है। इस फोरम में पवन हंस के कर्मचारी और अधिकारी दोनों शामिल हैं। पवन हंस में नागर विमानन मंत्रालय के जरिये सरकार की 51
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Op9H8j