नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) खरीदारी, वीडियो और गेम श्रेणी की मोबाइल एप के उपयोक्ताओं की संख्या में 2019 में 60 प्रतिशत बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। फॉक्सकॉन और मीडियाटेक से वित्तपोषित एप वितरण कंपनी मोमैजिक ने अपने एक अध्ययन में यह बात कही है। मोमैजिक टेक्नोलॉजीस के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण गुप्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘भारत में खरीदारी (शॉपिंग), वीडियो और गेम श्रेणी की एप तेजी से वृद्धि कर रही है। इसकी अहम वजह डाटा (इंटरनेट) का सस्ता और उसकी स्पीड का बढ़ना है। हमारे अध्ययन के अनुसार इस श्रेणी में यह वृद्धि 2019 में भी जारी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2qAmNGB