नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) एल्यूमीनियम उद्योग के संगठन एल्यूमीनियम एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएआई) ने सेकेंड्री एल्यूमीनियम उत्पादकों (एल्यूमीनियम कबाड़ गलाकर एल्यूमीनियम बनाने वाली इकाइयों) के इस आरोपों को खारिज किया है कि वह सरकार पर इस धातु और इसके कबाड़ के आयात पर शुल्क बढ़ान का दबाव बना रही है। एल्यूमीनियम सेकेंडरी मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन (एस्मा) के साथ साथ उसके सहयोगी मैटेरियल रीसाइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमआरएआई) और अखिल भारतीय गैर-लौह धातु उद्योग संगठन (एनेमिया) का आरोप है कि एएआई सरकार पर एल्यूमीनियम पर आयात शुल्क बढ़ाने का दबाव बढ़ा रहा है। इसके लिए वह कबाड़ आयात के गलत आंकड़े प्रस्तुत कर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QkmP0k