एचएसबीसी ने रिलायंस के लिये ब्लाकचेन आधारित विदेशी भुगतान किया

मुंबई, चार नवंबर (भाषा) ब्रिटेन के प्रमुख बैंक एचएसबीसी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के एक निर्यात सौदे से जुड़़ा भुगतान ब्लाकचेन प्रौद्योगिकी का उपयोग कर के किया है और इस प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से सौदे के कागजों के प्रसंस्करण और आदान प्रदान में लगने वाला समय बहुत कम हो गया। भारत में यह पहला मौका है जब व्यापार वित्तीय लेन-देन ब्लाकचेन प्रौद्योगिकी के माध्यम से हुआ है। एचएसबीसी इंडिया और रिलायंस ने एक संयुक्त बयान में कहा कि ब्लाकचेन के माध्यम से जारी ‘साख-पत्र’ के इस्तेमाल से रिलायंस तथा अमेरिका की ट्राइकॉन एनर्जी के बीच व्यापार में बहुत आसानी हुई।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EZL02M
Previous Post
Next Post
Related Posts