नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) नील, साबुन, डिटर्जेंट जैसे रोजमर्रा के घरेलू उत्पाद बनाने वाली कंपनी ज्योति लैबोरेटरीज का लक्ष्य अगले तीन साल में अपने कारोबार को दोगुना बढ़ाकर 4,000 करोड़ रुपये करने की है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार इसके लिए कंपनी अधिग्रहण और स्वयं की वृद्धि दोनों का उपयोग करेगी। कंपनी का मानना है कि रोजमर्रा के उत्पाद श्रेणी में आयुर्वेद उत्पादों की लहर का फायदा उसे वृद्धि करने में मिलेगा। इसमें उसे अपने नीम आधारित मारगो जैसे ब्रांड से मदद मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों में कंपनी की बिक्री बढ़ रही है। कंपनी की योजना
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2qrRDkv