(अभिषेक शुक्ला) नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) भारी वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार के करीब 40 लाख पुराने वाहनों का पंजीकरण रद्द करने की संभावना है। लेकिन वर्ष 2014 में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा प्रतिबंधित इन वाहनों में से अब तक केवल 3,196 वाहनों को ही जब्त किया जा सका है। एनजीटी ने 2014 में 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस नियम को लागू करने की जिम्मेदारी दिल्ली यातायात पुलिस और दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग पर थी। इस प्रतिबंध की पुष्टि उच्चतम न्यायालय ने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Qj4Zej