नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) भारती एंटरप्राइजेज की रीयल एस्टेट कंपनी भारती रीयल्टी दिल्ली और गुरुग्राम बाजारों में अपनी पैठ को मजबूत करने की योजना बना रही है। इसी क्रम में वह 1000 करोड़ रुपये से ऊपर की नयी परियोजनाओं के निर्माण के लिये जमीन स्वामियों और अन्य डेवलपरों के साथ बातचीत कर रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही। भारती रीयल्टी के पास वर्तमान में 15 परियोजनाएं हैं। जिनमें दिल्ली-एनसीआर और कुछ अन्य शहरों में पट्टे पर ली गयी करीब 50 लाख वर्ग फुट का वाणिज्यिक क्षेत्र है। इसके अलावा उसके पास गुरुग्राम में वाणिज्यिक
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Qk2Hvi