सैन फ्रांसिस्को, पांच अप्रैल (एएफपी) तकनीकी से जुड़ी कंपनी आमेजन ने बृहस्पतिवार को बताया कि दुनिया के जिन क्षेत्रों में अभी तक हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध नहीं है, वहां तक इस सुविधा को पहुंचाने के लिए वह उपग्रहों की एक श्रृंखला लांच करेगा। आमेजन के इस ‘प्रोजेक्ट कुईपर’ के बारे में सबसे पहले तकनीकी समाचारों से जुड़ी बेवसाइट ‘गीकवायर’ ने खबर दी थी। उसने अमेरिकी विनियामक को दी गई अर्जी के हवाले से बताया था कि इस परियोजना को पूरा करने में अरबों डॉलर का खर्च आएगा। एएफपी के सवालों के जवाब में आमेजन ने बताया, ‘‘प्रोजेक्ट कुईपर नया कदम है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FPX5oH