नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) देश की सबसे बड़े कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अपनी हैचबैक कार ऑल्टो के-10 में कई नये सुरक्षा फीचर जोड़े हैं। इससे दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मॉडल की कीमत 23,000 रुपये तक बढ़ गयी है। मॉडल में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ड्राइवर एयर बैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीड एलर्ट सिस्टम, चालक और सह-चालक को सीट बेल्ट की याद दिलाने वाले रिमाइंडर को शामिल किया गया है। एमएसआई ने शेयर बाजारों को दी गयी जानकारी में कहा है, ''इससे ऑल्टो के-10 मॉडल के सभी वेरिएंट्स की कीमत में इजाफा
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2IrVRTi