लाहौर, 27 मार्च (भाषा) चिकित्सीय आधार पर जेल से छह सप्ताह के लिए रिहा हुये पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का इलाज बृहस्पतिवार को लाहौर अस्पताल में शुरू किया जायेगा। उनके डॉक्टर ने बुधवार को यह जानकारी दी। 69 साल के शरीफ लाहौर की कोट लखपत जेल में पिछले साल दिसंबर से बंद थे। उन्हें अल-अज़ीजिया इस्पात कारखाना भ्रष्टाचार मामले में सात साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। उनके निजी चिकित्सक डॉ. मोहम्मद अदनान खान ने बताया कि उन्हें मेडिकल सिटी हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को लाया जायेगा। उन्हें मंगलवार रात को कारागार से रिहा किया गया था।
from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2OyJzd6