आस्ट्रिया के साथ सड़क संरचना क्षेत्र में तकनीकी तालमेल के करार को मंत्रिमंडल की मंजूरी

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) सरकार ने आस्ट्रिया के साथ सड़क बुनियादी संरचना क्षेत्र में प्रौद्योगिकीय तालमेल के एक करार को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी। इस समझौता ज्ञापन के जरिए दोनों देशों के बीच सड़क परिवहन, सड़क/राजमार्ग आधारभूत संरचना विकास, प्रबंधन और प्रशासन तथा सड़क सुरक्षा और आधुनिक परिवहन प्रणाली के लिए द्विपक्षीय सहयोग की एक प्रभावी रूपरेखा तैयार की जा सकेगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने सड़क आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग के लिए भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय तथा ऑस्ट्रिया के परिवहन,

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2C8Hi3f
Previous Post
Next Post
Related Posts