मंत्रिमंडल ने 25,816 करोड़ रुपये के निवेश की दो ताप, एक पनबिजली परियोजना को मंजूरी दी

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) सरकार ने बृहस्पतिवार को 25,816.10 करोड़ रुपये के निवेश वाली दो तापीय और एक पनबिजली परियोजना को मंजूरी दी। आधिकारिक बयान के मुताबिक आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने बिहार में 1320 मेगावाट क्षमता की बक्सर तापीय विद्युत परियोजना के लिए 10,439.09 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 1320 मेगावाट क्षमता की खुर्जा वृहद ताप विद्युत परियोजना और मध्य प्रदेश में अमेलिया कोल माइन सिंगरोली के लिए 11,089.42 करोड़ रुपये का निवेश मंजूर कर दिया। इसके अलावा सरकार ने

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UoHjXV
Previous Post
Next Post
Related Posts