लास एंजिल्स, दो फरवरी (भाषा) पैरामाउंट पिक्चर्स ने एक के बाद एक मिशन इंपॉसिबल श्रृंखला की सातवीं और आठवीं फिल्मों को प्रदर्शित करने की तारीखों का औपचारिक ऐलान कर दिया है । वैरायटी पत्रिका के अनुसार, इस लोकप्रिय श्रृंखला की सातवीं फिल्म पूरी दूनिया में 23 जुलाई 2021 को जबकि आठवीं फिल्म पांच अगस्त 2022 को रिलीज होगी। पत्रिका में कहा गया है कि क्रिस्टोफर मैक्वेरी दोनो फिल्मों के लेखन और निर्देशन से दोबारा सिने दुनिया में लौट रहे हैं। इससे पहले उनकी फिल्मों ‘‘रोग नेशन’’ एवं ‘‘फालआउट’’ को जबरदस्त सफलता मिली थी । उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए ट्वीट किया,
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2S2Brq2