जम्मू, चार फरवरी (भाषा) लखनपुर में पथकर समाप्त करने की मांग को लेकर जम्मू कश्मीर के उद्योगपतियों और व्यापारियों के समूह आमने-सामने आ गए हैं। इस चुंगी से सालाना 1,000 करोड़ रुपये की आय होती है। जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जेएसएससी) ने चेतावनी दी है कि अगर राज्यपाल प्रशासन पथकर को खत्म करके 'एक राष्ट्र एक कर' की व्यवस्था को लागू करने में नाकाम रहा, तो आंदोलन शुरू होगा। वहीं, फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज जम्मू (एफओआईजे) और फेडरेशन चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज कश्मीर (एफसीआईके) ने कहा कि इस तरह का निर्णय स्थानीय उद्योग के लिए मौत की घंटी होगा। जेसीसीआई
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Se5Gus