हैदराबाद, चार फरवरी (भाषा) देश का वस्तु निर्यात कारोबार चालू वित्त वर्ष में 314 अरब डॉलर के अब तक के उच्च स्तर को पार कर जाने की उम्मीद है। 2013-14 में वस्तु निर्यात 314 अरब डॉलर रहा था। वाणिज्य सचिव अनूप वाधवान ने यह जानकारी दी। वाधवान ने संवाददाताओं को बताया, "हम आश्वस्त हैं कि इस साल निर्यात हमारे पिछले 2013-14 के उच्चतम स्तर के पार चला जाएगा। हम इस साल इस स्तर को आसानी से पा लेंगे।" उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि ऐसे समय हासिल होने वाली जब वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियां हैं। अधिकारी ने कहा, "निर्यात का पिछला
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UF86ih