नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) निर्यातकों के संगठन फियो ने शनिवार को कहा कि नए लॉजिस्टिक पोर्टल और आने वाली नयी राष्ट्रीय नीति से देश के निर्यात क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय निर्यातक संगठनों के महासंघ (फियो) के अध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता ने कहा कि लॉजिस्टिक की लागत और समय में कमी से घरेलू उत्पादों को वैश्विक बाजार में अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने में मदद मिलेगी। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि वह लॉजिस्टिक क्षेत्र के लिए जल्द ही एक राष्ट्रीय नीति और पोर्टल जारी करेगा। तीन दिन के लॉजिस्टिक कार्यक्रम लॉजिक्स इंडिया के समापन के अवसर पर गुप्ता ने यहां कहा, ‘‘ निर्यात
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2G52muX