मुंबई, दो फरवरी (भाषा) डीएचएफएल समूह की होल्डिंग कंपनी वाधवन ग्लोबल कैपिटल (डब्ल्यूजीसी) सस्ते मकान बनाने वाली अपनी इकाई आधार हाउसिंग फाइनेंस की 80 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। निजी इक्विटी कंपनी ब्लैकस्टोन यह हिस्सेदारी खरीदेगी। हालांकि, यह सौदा कितने रुपये का होगा, इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। वाधवन ग्लोबल कैपिटल (डब्ल्यूजीसी), आधार हाउसिंग फाइनेंस में अपनी 70 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। वहीं उसकी आवास रिण देने वाली अनुषंगी डीएचएफएल भी इसमें अपनी नौ प्रतिशत के आसपास की हिस्सेदारी को बेचेगी। हिस्सेदारी बेचने का यह समझौता ऐसे समय हुआ है जब एक दिन पहले ही समाचार पोर्टल कोबरापोस्ट ने अपनी खबर में
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2HVc2tY