नीति आयोग राज्यों को विकास कार्यों के लिये कोष आबंटन में भूमिका निभाने पर तैयार: राजीव कुमार

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने सोमवार को कहा कि आयोग विकास खर्च के वास्ते राज्यों को कोष आबंटन में भूमिका निभाने के विचार पर चर्चा के लिये तैयार है और इस बारे में 15वें वित्त आयोग के साथ बातचीत करेगा। वित्त आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय केलकर ने हाल ही में कहा था कि क्षेत्रीय असमानताएं दूर करने में मदद के लिये आयोग को वित्तीय शक्तियां दी जानी चाहिए। पूर्ववर्ती योजना आयोग के विपरीत आयोग के पास कोई वित्तीय शक्ति नहीं है और न ही राज्यों की सालाना योजना

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2HPIZYz
Previous Post
Next Post
Related Posts