नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में ‘स्टॉर्टअप इंडिया’ के तहत कुल 15,632 स्टॉर्टअप चल रहे हैं जो मान्यता प्राप्त हैं। लोकसभा में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सीआर चौधरी ने सी गोपालकृष्णन के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।उन्होंने कहा, ‘‘जनवरी, 2016 में स्टॉट अप इंडिया की शुरुआत के बाद से इस साल 27 जनवरी तक 15,632 ऐसे स्टॉर्टअप खुले जिनको उद्योग संवर्धन विभाग से मान्यता मिली है।’’ मंत्री की ओर पेश आंकड़े मुताबिक ऐसे सबसे ज्यादा 2973 स्टार्टअप महाराष्ट्र में हैं।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2t3hZdR