नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत छोटे किसानों के खातों में इसी महीने से धन डालना शुरू कर देगी। आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने पीटीआई भाषा से बजट बाद साक्षात्कार में यह जानकारी दी। गर्ग ने कहा कि किसानों को न्यूनतम आय समर्थन इसी महीने से मिलना शुरू हो जाएगा क्योंकि लाभार्थियों के आंकड़े पहले ही तैयार हैं। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बजट भाषण में इस योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत दो हेक्टेयर जोत तक वाले किसानों को सालाना 6,000 रुपये
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RCgixM