नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों, कंपनियों के तिमाही परिणाम तथा वैश्विक रुख से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। उन्होंने कहा कि बाजार में अंतरिम बजट घोषणाओं पर भी प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है। एस्सेल म्यूचुअल फंड के मुख्य निवेश अधिकारी विरल बेरावाला ने कहा, ‘‘आगामी सप्ताह रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक, कंपनियों के नतीजे तथा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के प्रवाह से बाजार की धारणा तय होगी।’’ एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमुख (संस्थागत अनुसंधान), अर्थशास्त्री एवं रणनीतिकार धनंजय
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2WDICUc